
बिलासपुर,,, नगर निगम के वार्ड क्रमांक 03 साईं नगर उसलापुर अमेरी में पूर्व पार्षद लक्ष्मी टंडन और उनके पति सुरेश टंडन पर गंभीर आरोप लगे हैं! आरोप है! कि उन्होंने निगम के दुकानों से प्रतिमाह अवैध वसूली की और जनता का शोषण किया! दुकानदारों ने खुलासा किया कि, पूर्व पार्षद के कार्यकाल में वह प्रति दुकान 1500 रुपए की वसूली करते थे! बिना किसी रसीद या हिसाब किताब के!
पूर्व पार्षद सुरेश टंडन के खिलाफ इस मामले ने तहलका मचा दिया है! जब नवनिर्वाचित पार्षद पति राजेंद्र टंडन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, निगम की बैठक में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा! उन्होंने यह भी साफ किया कि, नगर निगम में अब किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी और जनता की खून पसीने की कमाई से किसी का भी शोषण नहीं होगा!
पार्षद पति ने आगे कहा कि, पूर्व पार्षद सुरेश टंडन के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी! और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी! उनका दावा था! कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीबों, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है! और कांग्रेस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार को बेनकाब किया जाएगा!
इस मामले के सामने आने के बाद निगम प्रशासन और जनता के बीच गुस्से की लहर दौड़ गई है! जिससे यह मामला एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
