
बिलासपुर,,, हल्का पटवारी के कार्य व्यवहार से परेशान देवरीखुर्द के नागरिकों ने हल्का पटवारी के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उनका अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की है!
कलेक्टर को सौंपे गए हस्ताक्षरित ज्ञापन में नागरिकों का कहना है! कि देवरीखुर्द हल्का नं.-42-43 के पटवारी कार्यालय के खुलने का कोई समय नही है! पटवारी कार्यालय कभी खुलता है! तो कभी बंद रहता है! और खुला रहता है!

तो पटवारी राकेश साहू नदारत रहते है! सहायक पूछने पर जवाब तक नहीं देते जिससे नागरिक किसान और विद्यार्थियों को चक्कर काटना पड़ रहा है! यदि पटवारी मिल भी गए तो वे पटवारी प्रतिवेदन पर साइन करने के बजाय कल परसो का बहाना कर हस्ताक्षर तक करने से आना कानी करते है!

जिसके कारण बहुत सारे बच्चों का स्कॉलरशिप लटक गया!
वही किसानों का कहना है! कि उनके जमीन से सम्बन्धित बी-1, खसरा, नक्शे और नामांतरण के कार्य को भी 4-5 महिने तक लटका कर उन्हें घुमाया जा रहा जिससे वे मानसिक रूप से परेशान है!
इसके चलते शासन द्वारा दिए दी जाने वाली सुविधाओं और योजना का लाभ उन्हें नही मिल पा रहा! परेशान नागरिकों ने
देवरीखुर्द हल्का पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें यहां से अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की है!
ज्ञापन सौंपने वालो में राज बघेल, ब्यास, दादा बंजारे, अभिषेक, राजू, रामविकास, होरीलाल,प्रकाशभाडिल,
मिथलेश,चरन, संजय, बोधराम
नवरतन,मोहनलाल, धीरज कमल कुमार समेत अन्य नागरिक मौजूद रहे।
00
इन आरोपो के सम्बंध में मीडिया ने जब पटवारी राकेश साहू से सम्पर्क कर चर्चा का प्रयास किया तो उन्होंने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
