
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ,,, आयकर विभाग (IT) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और रायपुर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की! इस दौरान बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप के कार्यालयों और फैक्ट्रियों पर रेड कार्यवाई की गई! यह कार्रवाई टैक्स चोरी की शिकायत के बाद की गई है!

श्याम सोमानी के घर और दफ्तर में दस्तावेजों की जांच
बिल्डर और व्यापारी श्याम सोमानी के जगदलपुर स्थित घर और दफ्तर में रायपुर की IT टीम ने सुबह के समय दबिश दी! करीब 10-12 अधिकारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू की! श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं! और उनकी BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है!

वनोपज व्यापार और टैक्स चोरी के आरोप
श्याम सोमानी बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं! और वनोपज व्यापार, जैसे इमली और महुआ के बड़े व्यापारियों में शामिल हैं! उन पर टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं! जिसके चलते (IT) की यह कार्रवाई की गई है!

पिछले साल और इससे पहले भी हुई थीं छापेमारियां
करीब एक साल पहले जगदलपुर के सराफा व्यापारी पारस ज्वेलर्स के घर और दुकान पर (IT) ने रेड मारी थी! उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था!

इसके अलावा, दो साल पहले जगदलपुर में खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग के घर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की रेड हुई थी! इन लगातार हो रही छापेमारी से यह स्पष्ट हो रहा है! कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएँ हो रही हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
