
दुर्ग,,, पुलिस विभाग में एक और गंभीर मामला सामने आया है! जहां एसपी जितेंद्र शुक्ल ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक रिंकू सोनी को सस्पेंड कर दिया है! आरक्षक पर आरोप है! कि वह ललित कबाड़ी और उसके बेटे प्रेम साहू से सांठगांठ करके पुलिस की रेड की जानकारी उन्हें पहले ही दे देता था!
ललित और प्रेम साहू जिले में कबाड़ के अवैध कारोबार में लिप्त थे! जहां चोरी की गाड़ियों को काटकर उन्हें बेचने का काम किया जाता था! पुलिस की कई रेड्स में यह बात सामने आई कि इन दोनों के गोडाउन में चोरी की ट्रकों और गाड़ियों के पार्ट्स पाए गए थे! एक हालिया छापे में प्रेम साहू के गोडाउन से बड़े पैमाने पर गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए थे! हालांकि, रेड से पहले प्रेम को इसकी सूचना मिल चुकी थी! और उसने काफी कबाड़ वहां से निकाल लिया था!
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरक्षक रिंकू सोनी और ललित कबाड़ी के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी! कॉल डिटेल्स और मोबाइल जांच में भी आरक्षक का नाम ललित और प्रेम के संपर्क में पाया गया! इस गहरी सांठगांठ के बाद एसपी ने आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
