
बिलासपुर,,, रतनपुर तहसील में एक पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप है! कि केवलदास मानिकपुरी किसान ने पटवारी अनिकेत साव पर 30 हजार रुपये घुस लेने और फिर भी उनकी भूमि का ऑनलाइन पंजीकरण न करने का आरोप लगाया है! किसान के अनुसार, पटवारी ने उनकी भूमि खसरा नंबर 78 का ऑनलाइन पंजीकरण और ऋण पुस्तिका बनाने के लिए 60,000 रुपये की मांग की थी! जिसके बाद किसान ने 10 प्रतिशत कर्ज में लेकर 30,000 रुपये नगद पटवारी को घर पर दे आया!

हालांकि, इसके बावजूद पटवारी ने न तो भूमि का ऑनलाइन पंजीकरण किया और न ही ऋण पुस्तिका प्रदान की! किसान के पास पटवारी द्वारा रिश्वत लेते हुए एक वीडियो क्लिप भी बनाया है! इसके अलावा, तहसीलदार द्वारा भूमि का मौका मुआयना भी कराया गया था! और इसकी आदेश की एक प्रति केवलदास के पास मौजूद है!
किसान केवलदास मानिकपुरी ने आरोप लगाया कि पटवारी ने पूरी प्रक्रिया में टालमटोल की और धोखाधड़ी की! अब उन्होंने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी 30,000 रुपये की राशि वापस दिलवाने के लिए लिखित शिकायत की है! यह मामला रिश्वतखोरी और सरकारी कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ एक गंभीर उदाहरण बन गया है! और किसानों की समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता की आवश्यकता को उजागर करता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
