
बिलासपुर,,, कश्यप कालोनी में चोरों के हौसले इन दिनों काफी बुलंद हो गए हैं! एक ओर जहां वे गाड़ियों को आग के हवाले कर देते हैं! तो वहीं दूसरी ओर स्विफ्ट कार के चारों पहिए चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं! हाल ही में एक लाल स्विफ्ट कार के चारों पहिए चोरी हो गए, जबकि चोरों ने बगल में खड़ी दूसरी गाड़ी का एक पहिया भी खोलने का प्रयास किया! लेकिन ईंट टूटने के कारण उनका काम अधूरा रह गया!
इस घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया! जिसमें चोरों की वैगन आर कार से आते हुए देखा गया! उनका मकसद सिर्फ पहिए चुराना था! जो उन्होंने सफलतापूर्वक किया! यह घटनाएं न सिर्फ पुलिस की लापरवाही को उजागर करती हैं! बल्कि यह भी बताती हैं! कि कुछ कबाड़ी इन चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो सकते हैं! जिनके लिए चोर काम करते हैं!
कश्यप कालोनी के लोग इन घटनाओं से भयभीत हैं! और अब यह सवाल उठ रहा है! कि क्या सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग करती है! या चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं! कि वे बेखौफ चोरी कर रहे हैं! स्थानीय लोग मानते हैं! कि खुद की सुरक्षा करना ही अब सबसे बेहतर उपाय होगा, क्योंकि पुलिस पर पूरी तरह भरोसा करना खतरनाक हो सकता है!
स्थानीय लोगों की मांग है! कि पुलिस और नगर निगम मिलकर कबाड़ियों के खिलाफ फिर से कार्रवाई करें ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
