
रायपुर,,,विधानसभा सत्र में बेलतरा के भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने सर्पदंश से मृत्यु के फर्जी प्रकरणों के जरिए मुआवजा लेने के मामले को जोर-शोर से उठाया! उन्होंने बिलासपुर और जशपुर जिलों में मुआवजा विवरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजस्व मंत्री से जवाब मांगा!
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जशपुर जिले में सर्पदंश से 96 मौतें दर्ज की गईं! जिनमें लगभग 3 करोड़ 84 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया गया! वहीं, बिलासपुर जिले में 446 मौतों के नाम पर 72 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया! उन्होंने आशंका जताई कि इनमें से कई प्रकरण फर्जी तरीके से बनाए गए हैं! जिनमें राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है!
विधायक ने कहा कि सर्पदंश के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर मुआवजा राशि हड़पने का यह खेल चल रहा है! उन्होंने इसे करोड़ों रुपये का मुआवजा घोटाला करार दिया और पूरे मामले की सचिव स्तरीय जांच की मांग की!
सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से एक मुआवजा रैकेट सक्रिय है! जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुआवजा पाने के लिए काम कर रहा है! विधानसभा में इस मुद्दे पर जोरदार बहस हुई और सरकार से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
