
रायपुर,,, पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख बुकियो विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन को गिरफ्तार किया है! यह आरोपी आईपीएल 2025 से पहले अपने सट्टेबाजी के नेटवर्क को सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे! और चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों पर सट्टा चलाने में लिप्त थे! इन दोनों बुकियों की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ कि वे जगुआर जैसी लग्जरी कारों में घूमते हुए सट्टा संचालित कर रहे थे!
क्रिकेट मैचों पर करोड़ों का सट्टा
गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस ने इन बुकियों को उस समय दबोचा जब वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी करवा रहे थे! इनके पास से Classic777 और Bet999 जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के मास्टर आईडी मिले, जिनका उपयोग वे सट्टेबाजी के संचालन में कर रहे थे! इन आईडी का इस्तेमाल करके वे कई ग्राहकों को सट्टे में लिप्त कर रहे थे!
70 से अधिक ग्राहक, करोड़ों का लेन-देन
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इन बुकियों के 70 से अधिक ग्राहक थे! जो इनसे जुड़े हुए थे! मास्टर आईडी के माध्यम से यह लोग अपने ग्राहकों को कॉइन भेजकर सट्टे में निवेश करवा रहे थे! पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए! जिनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन के ठोस सबूत मिले हैं! अब पुलिस इन ग्राहकों और अन्य सट्टेबाजों की पहचान करने में जुटी हुई है!
काली कमाई को सफेद करने की योजना
आरोपियों की जांच में यह भी सामने आया कि वे अपनी सट्टेबाजी से होने वाली काली कमाई को सफेद करने के लिए राइस मिल, ठेकेदारी और तेंदू पत्ता व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे थे। इनके फोन में व्यापारियों और दलालों के संपर्क नंबर भी मिले हैं, जिनसे बातचीत की जा रही थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सट्टेबाज केवल सट्टे तक सीमित नहीं थे, बल्कि काले धन को वैध बनाने के लिए भी सक्रिय थे।
IPL में सट्टे की तैयारी, पुलिस की कड़ी नजर
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब आईपीएल 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क फैलने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, देहरादून और अन्य राज्यों में बड़े खाइवाल सक्रिय हो रहे हैं। पुलिस ने इन पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है और जल्द ही इन नेटवर्क्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
क्राइम ब्रांच का बयान: सट्टेबाजी पर होगी सख्त कार्रवाई
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी संदीप मित्तल ने कहा, “ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। विकास अग्रवाल और सौरभ जैन को गिरफ्तार किया गया है! इनके पास से मिले मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है! हम जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेंगे और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर देंगे!
जनता से अपील: ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना दें
रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी ऑनलाइन सट्टेबाजी या जुए का संचालन हो रहा हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें! इससे अपराधियों पर तेजी से शिकंजा कसा जा सकेगा और समाज में इस अवैध गतिविधि को समाप्त किया जा सकेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
