
मुंगेली,,, जिला प्रशासन ने बैंकों के डिफॉल्टर ऋणियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है! कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर बैंकों से डिफॉल्टर खाताधारकों की सूची मंगवाकर तत्त्काल आरआरसी (दंडात्मक कार्रवाई) दर्ज की गई है! कलेक्टर ने कहा है! कि बकाया राशि की वसूली को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आवश्यकतानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे!
कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने सभी ऋणियों को नोटिस जारी किया है! इसके तहत, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने डिफॉल्टर ऋणियों की सूची तैयार की है! बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर विनय कुर्रे ने बताया कि कुल 139 डिफॉल्टर ऋणियों के खिलाफ आरआरसी दर्ज किया गया है! जिनसे 1.40 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है!
साक्षात्कार के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि कुछ शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से ऋण लिया था! लेकिन बाद में उनका वेतन अन्य बैंकों में स्थानांतरित कर दिया गया! कलेक्टर ने इस पर गंभीरता से ध्यान देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है! कि इन शिक्षकों का वेतन फिर से बैंक में स्थानांतरित किया जाए! वहीं, कुछ किसानों के मामले में यह पाया गया कि उनकी धान विक्रय की राशि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में जमा हो रही है! जिस पर भी प्रशासन सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है! ताकि बैंक को समय पर वसूली मिल सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
