
बिलासपुर,,, शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में 8443.281 लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टिकरण किया गया! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में चकरभाठा थाना परिसर में इस शराब का नष्टिकरण किया गया! जहां विशेष समिति द्वारा रोड रोलर से शराब की बोतलें कुचली गईं!

इस कार्रवाई में जिले के 17 थानों द्वारा 639 प्रकरणों में जब्त की गई! अवैध शराब को नष्ट किया गया! शराब में 123.95 लीटर अंग्रेजी शराब, 1640.38 लीटर देशी शराब, और 6678.95 लीटर महुआ शराब शामिल थी! कुल मिलाकर 8443.281 लीटर अवैध शराब को आज नष्ट किया गया!

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई सुनिश्चित की, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिव बनर्जी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल, और अन्य पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल थे! इस टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए रोड रोलर द्वारा शराब का नष्टिकरण किया!

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अवैध शराब के खिलाफ इस कड़ी कार्रवाई को महत्वपूर्ण कदम बताया और क्षेत्र में शराब की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार ऐसे कदम उठाए जाने की बात की.?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
