
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र में 28 फरवरी 2025 को हुई एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है! पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतक की हत्या उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश ऊर्फ कोंदा खैरवार ने ही की थी! आरोपी ने हत्या को छुपाने के लिए मृतक के शव को टंगली से मारकर और साड़ी से जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया था!

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की! डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में हुई! मृतक के परिवार से पूछताछ करने और आसपास के क्षेत्रों में जांच करने पर यह पता चला कि सूरज को आखिरी बार आरोपी कोंदा के साथ देखा गया था! इसके बाद पुलिस ने कोंदा की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और 4 मार्च 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया!
कोंदा ने हत्या की घटना को कबूल किया और हत्या में प्रयुक्त टंगली को पुलिस ने उसके घर से बरामद किया! आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! इस सफलता में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान, डॉग स्क्वॉड टीम, एफएसएल और अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
