
बिलासपुर,,, जिले के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक होटल में रात के समय शराब परोसी जा रही है! जबकि स्थानीय पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है! कई बार शिकायत करने के बावजूद थाना प्रभारी ने इस गंभीर मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाया है! जिससे इलाके में अनहोनी की आशंका बनी हुई है!
शिकायतकर्ता ने होटल के अंदर शराब पिलाने का वीडियो बना कर पुलिस को पुख्ता सबूत प्रदान किए हैं! जिसमें होटल के कर्मचारी शराब परोसते हुए नजर आ रहे हैं!

इलाके की सवेदनशीलता और सरकारी अस्पताल तथा शराब दुकान के पास होने के कारण यह स्थिति और भी गंभीर बन जाती है! बावजूद इसके पुलिस ने इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है! जिसके कारण लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है!
शिकायतकर्ताओं का आरोप है! कि शारदा होटल के संचालक को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है! जिससे वह बिना किसी भय के शराब का कारोबार चला रहा है! लोगों का मानना है! कि पुलिस होटल संचालक के खिलाफ जानबूझ कर कार्रवाई नहीं कर रही! और उसे खुली छूट दी जा रही है! इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं! और स्थानीय लोग चाहते हैं! कि प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच करे और त्वरित कार्रवाई करें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
