
बिलासपुर,,, समग्र शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा में जो दृश्य सामने आए, वे पूरी व्यवस्था की बदहाली और लापरवाही को उजागर करती है! खेलों के नाम पर बच्चों को कुत्तों के बीच बैठाकर भोजन कराया जा रहा है! और नगर निगम के जंग लगे टैंकर का पानी पिलाया जा रहा है! सवाल यह उठता है! कि आखिरकार खेलों के विकास के लिए जो भारी फंड आवंटित किया गया है! वह कहां जा रहा है? क्या यहां भी किसी ने भ्रष्टाचार का खेल खेला है?
बहतराई स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता की व्यवस्था न केवल खराब है! बल्कि बच्चों की जान और स्वास्थ्य को भी खतरे में डाला जा रहा है! भोजन व्यवस्था की ऐसी लापरवाही कि खिलाड़ी बच्चों को कुत्तों के साथ बैठकर खाना खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है! वहीं सुरक्षा और साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है! खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था में भी पानी की कमी और आवश्यक सुविधाओं का घोर अभाव है!
इस पूरे आयोजन में जिला और संभाग स्तर के अधिकारी और नेता माइक थामे हुए एक-दूसरे की पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं! लेकिन किसी को बच्चों की समस्या का ध्यान नहीं है! अब खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है! ताकि भविष्य के इन खिलाड़ियों का मनोबल टूटने न पाए! अब देखने की बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्त कार्रवाई करता है! या फिर यह मुद्दा जांच का नाटक बनकर ठंडा हो जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
