
छत्तीसगढ़ में सरकारी जमीन के आवंटन को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है! राजधानी रायपुर के पास अमलीडीह स्थित गोचर की सरकारी जमीन को अफसरों ने बिल्डर को महज 9 करोड़ में दे दिया! जबकि इसका वास्तविक बाजार मूल्य 56 करोड़ था! यह मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में उठाया गया! जहां बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सवाल किया कि क्या उन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने इस गड़बड़ी को अंजाम दिया!
विधायक ने आरोप लगाया कि अफसरों और बिल्डरों की सांठगांठ से यह घोटाला हुआ और सरकारी जमीन को कौड़ी के मोल में दे दिया गया! मंत्री वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि शासन ने भूमि आवंटन के नियमों में बदलाव किया है! और इसे निरस्त कर दिया गया! हालांकि, विधायक ने मंत्री के जवाब को नकारते हुए सवाल किया कि क्या राज्य सरकार को अंधेरे में रखकर 56 करोड़ की जमीन को 9 करोड़ में दे दिया जाएगा?
विधायक ने यह भी पूछा कि जिन अफसरों ने यह गड़बड़ी की, उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी! इस पूरे मामले ने सरकार को घेर लिया है! और अब यह सवाल उठने लगा है! कि क्या इस घोटाले में शामिल अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
