
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर तहसील में एक पटवारी को किसान द्वारा रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किए जाने के बाद कोटा एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है! यह घटना ग्राम पचरा की है! जहां पटवारी अनिकेत साव पर सरकारी काम के बदले ₹60,000 की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है! इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है! हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है!

किसान केवल दास मानिकपुरी ने आरोप लगाया है! कि उनके पिता स्वर्गीय दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था! और इस पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए उन्होंने आवेदन किया था! इसके बदले पटवारी ने उनसे ₹60,000 की रिश्वत मांगी! किसान के मुताबिक, 26 दिसंबर 2024 को पटवारी ने ₹30,000 की पहली किस्त ले ली, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ!
यह घटना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के दावे को चुनौती देने वाला है! और इससे प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
