
बिलासपुर,,, नगर निगम के सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं! क्योंकि 6-7 करोड़ की मासिक सफाई के बावजूद शहर में गंदगी का अंबार लग रहा है! यह स्थिति तब है! जब दो कंपनियों को शहर की सफाई और कचरे के सम्पूर्ण निदान का ठेका दिया गया है। बावजूद इसके, निगम का अमला और संसाधन ठेका कंपनियों की बेगारी में लगाए जा रहे हैं!
राजकिशोर नगर के स्मृतिवन के पीछे कचरा डंप करने का मामला सामने आया है! जहाँ नागरिकों का कहना है! कि पहले इस क्षेत्र में लोग मॉर्निंग वॉक पर आते थे! लेकिन अब कचरे और बदबू के कारण उनका आना बंद हो गया है! सवाल यह है! कि जब तय किया गया था! कि कचरा कछार के प्लांट तक जाएगा, तो फिर स्मृतिवन के पीछे कचरा किसके इशारे पर डंप किया जा रहा है? क्या निगम के अधिकारियों द्वारा कचरा डंप करने के बदले किसी और के फायदे के लिए यह सब किया जा रहा है?
इसके अलावा, गणपति परिक्रमा के दौरान प्रशासन के अफसर केवल वीआईपी इलाकों में काम कर रहे हैं! जबकि आम इलाकों में सफाई की स्थिति खराब बनी हुई है! जब मवेशियों को हाईकोर्ट रोड से हटाने का काम हो रहा था! तो एक ठेकेदार का कर्मचारी तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हो गया और इलाज के लिए कर्ज लेकर पैसे चुकाए गए!
हालांकि अफसरों का कहना है! कि नालों की सफाई का जिम्मा निगम का है! लेकिन यह कचरा नाले का मलबा नहीं है! फिर भी इसकी सफाई क्यों नहीं हो रही है? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
