
बिलासपुर ,,, शहर के जूना बिलासपुर क्षेत्र के सिदारा मुहल्ले में एक विवादित एयरटेल टावर के खड़ा किए जाने से मोहल्ले के नागरिकों में गहरी नाराजगी है! बताया जा रहा है! कि इस टावर को रातों-रात बिना मोहल्लेवासियों की सहमति से खड़ा किया गया! जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं! सिदारा मुहल्ले के प्रेम समनानी के घर की छत पर यह भारी भरकम टावर लगाया गया है! जिससे पूरे मोहल्ले में लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है! मोहल्ले के लोग इस अवैध कार्य के खिलाफ लामबंद हो गए हैं! और पार्षद आशीष गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों से टावर को हटाने की मांग कर रहे हैं!

इस संदर्भ में मोहल्ले के नागरिकों ने एसडीएम और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने टावर के खिलाफ शिकायत करते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग की है! नागरिकों का कहना है! कि उनका रास्ता भी बहुत संकरा है! और इस टावर के कारण किसी बड़ी अनहोनी का खतरा बना हुआ है! साथ ही, उन्हें जनस्वास्थ्य की चिंता भी सता रही है!

जानकारी के अनुसार, प्रेम समनानी का मकान उस गली में स्थित है! जहां के आवागमन का रास्ता भी बहुत संकरा है! प्रेम के कहने पर मोहल्लेवालों ने मानवता के नाते उसे एक रास्ता दिया था! ताकि वह अपने घर तक पहुंच सके! लेकिन, अब मोहल्लेवासियों का आरोप है! कि प्रेम ने उनकी सहमति के बिना अपने मकान की छत पर टावर खड़ा कर दिया! मोहल्लेवालों ने जब आपत्ति जताई तो प्रेम ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि यदि टावर को हटवाना है! तो इसका खर्चा उन्हें उठाना होगा!

इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पार्षद आशीष गुप्ता के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाने का रुख किया, जहां थानेदार ने उन्हें निगम आयुक्त और एसडीएम के पास शिकायत दर्ज करने की सलाह दी! इसके बाद नागरिकों ने पार्षद के साथ एसडीएम और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए इस अवैध टावर को तत्काल हटाने की मांग की!
मोहल्लेवासियों ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि इस टावर के कारण सकरी गली में आने-जाने में मुश्किलें बढ़ गई हैं! इसके साथ ही, टावर की स्थापना से आसपास के क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का खतरा भी पैदा हो सकता है! उनका कहना है! कि इस तरह के कार्यों के लिए लोगों से सहमति ली जानी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ!
अब देखना यह है! कि नगर निगम और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं! और मोहल्लेवासियों की चिंताओं को कैसे हल करते हैं! यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
