
बिलासपुर,,, चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूड़ा फेंकने वाले सफाई कर्मी का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो रेलवे ने मामले की पूरी जांच की! चलती ट्रेन से कूड़ा फेंकने वाले कर्मचारी की पहचान कंचन लाल के रूप में हुई! ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी के खिलाफ रेलवे ने कड़ा एक्शन लिया! कंपनी को सफाई कॉन्ट्रैक्ट के पारा 9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया! इसके लिए प्रयागराज मंडल द्वारा ठेकेदार पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया गया! साथ ही ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई! कि यदि भविष्य में इस प्रकार की गलती होती है! तो और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी! उधर कंपनी ने रेलवे को सफाई में कहा कि 28 फरवरी को गाड़ी संख्या 04115 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक स्पेशल में कंचनलाल की ड्यूटी लगाई गई थी!उसे ट्रैक पर कचरा न फेंकने संबंधी हिदायत भी दी गई थी! लेकिन उसने काम पर लापरवाही बरती! इसके बाद सोशल मीडिया पर एक शिकायत के आधार पर उसे ड्यूटी से हटा लिया गया है!

रेलवे ने ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सुविधा उपलब्ध कराने वाली सभी कंपनियों को निर्देश दिया है! कि सभी कर्मचारियों को इधर-उधर कूड़ा निस्तारण न करने और चलती ट्रेन से कचरा न फेंकने के संबंध में प्रशिक्षित करें, कचरा कलेक्ट करने के लिए उन्हें बड़ा बैग दें और सारे कचरे को इकट्ठा करके नामांकित स्टेशन अथवा गाड़ी के समापन वाले स्टेशन पर गार्बेज कलेक्शन पॉइंट में जमा करें!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
