Sun. Nov 8th, 2026

खनिज माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 03 हाईवा, 01 ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन जब्त…

बिलासपुर,,,  खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है! जिला कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में चकरभाटा, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी सहित कई क्षेत्रों में बिना वैध दस्तावेजों के खनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों को जब्त किया गया!

दिनांक 05 मार्च 2025 को खनिज विभाग ने कुल 04 मामले पकड़े, जिसमें 03 हाईवा और 01 ट्रैक्टर जब्त किए गए! इसके अलावा, ग्राम रहँगी क्षेत्र में अवैध मुरुम उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई! यह कार्रवाई खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है!

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर यह कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अवैध खनिज व्यापारियों में डर का माहौल बनेगा!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed