
कोरबा, पाली जिला,,, पाली थाना क्षेत्र के रामटोक पहाड़ पर तीन दिन पहले एक युवती की अधजली लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था! इस खौफनाक घटना का खुलासा अब हुआ है! और सामने आया है! कि मृतका शशिकला (28) की हत्या उसके ही शिक्षक मिलन दास ने की थी! शुरुआत में मिलन दास ने शशिकला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी कराई, और अंत में उसे मौत की घाट उतार दिया!
शादी के महज 15 दिन बाद हुई मौत
मृतका की पहचान शशिकला के रूप में हुई, जो ग्राम लाद की निवासी थी! पुलिस जांच में यह सामने आया कि शशिकला को पढ़ाने वाला शिक्षक मिलन दास ही उसकी हत्या का आरोपी है! मिलन ने पहले शशिकला को प्रेम के जाल में फंसाया और उसे शादी के लिए मजबूर किया! लेकिन शादी के केवल 15 दिन बाद शशिकला अपने ससुराल छोड़कर मिलन दास के पास आ गई! और दोनों के बीच अवैध संबंध बनने लगे!
हालांकि, शशिकला और मिलन के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे! 27 फरवरी को एक बड़े झगड़े के बाद मिलन ने शशिकला की बुरी तरह से पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई!
हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश
मिलन दास ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की! उसने अपने ड्राइवर की मदद से शशिकला की लाश को गाड़ी में रखा और उसे राहा गांव के पास स्थित रामटोक पहाड़ पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया!
शिक्षक और ड्राइवर की गिरफ्तारी
पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो पहले संदेह के घेरे में शिक्षक मिलन दास ही आया! सख्त पूछताछ के बाद मिलन दास ने अपना अपराध कबूल कर लिया! पुलिस ने उसे और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है! और आगे की जांच जारी है!
परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
यह मामला और भी संवेदनशील हो गया जब मृतका के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया! रिपोर्ट्स के अनुसार, शशिकला पहले ही समाज से बहिष्कृत हो चुकी थी! जिससे अब पुलिस के लिए यह मामला और भी जटिल हो गया है! यह दिल दहला देने वाली घटना एक बार फिर यह साबित करती है! कि कुछ लोग समाज के विश्वास को कैसे तोड़ सकते हैं! और इस तरह की घटनाएं किसी भी समाज के लिए बड़ी चेतावनी हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
