
बिलासपुर,,, एक तरफ सरकार धान के समर्थन मूल्य और बोनस का एकमुश्त भुगतान 1 मार्च तक देने का दावा कर रही है! तो वहीं दूसरी ओर सहकारी बैंकों में किसानों को नकद भुगतान न मिलने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है! बैंकों में किसानों को घण्टों लाइन में लगवाकर 30-35 हजार रुपये की किस्तों में भुगतान किया जा रहा है! जबकि उन्हें पूरा भुगतान एक बार में देने का वादा किया गया था!

जिला सहकारी बैंक के सीईओ का कहना है! कि फंड की कमी नहीं, बल्कि लूटमार का डर है! इसलिए ऐसा किया जा रहा है! हालांकि, किसानों के खातों में रकम पहुंच चुकी है! और वे आरटीजीएस, ऑनलाइन और चेक से भुगतान कर सकते हैं! लेकिन, यह सच है! कि आज भी 10-15 प्रतिशत किसान ऐसे हैं! जो मोबाइल का उपयोग तक नहीं करते और उन्हें इस ऑनलाइन प्रक्रिया से परेशानी हो रही है!

केस -1
बेलतरा शाखा में पहुंचे एक वृद्ध किसान ने अपने धान की बिक्री से एक लाख रुपये निकालने के लिए विड्रॉल फार्म भरा, लेकिन प्रबंधक ने कहा कि नकद कम और भीड़ ज्यादा है! इसलिए उन्हें 30-40 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं! वृद्ध किसान ने जब बेटी की सगाई का हवाला दिया तो प्रबंधक ने कार्ड प्रस्तुत करने की बात कही!
केस -2
बेलतरा शाखा में ही एक और किसान ने घर में तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन उसे 50 हजार रुपये ही दिए गए! और बाकी की रकम अगले दिन निकालने की बात कही गई!
पोस्टर-बाजी और वादे का पेंच
सवाल यह उठता है! कि जब फंड की कमी नहीं है! और सरकार ने एकमुश्त भुगतान के लिए पोस्टर-बैनर लगाए हैं! तो किसानों को उनके उपज का पूरा भुगतान एकमुश्त क्यों नहीं मिल रहा? अगर पैसे उनके खातों में जमा हैं! तो फिर नकद भुगतान में अड़चन क्यों आ रही है?
किसान वायदा खिलाफ़ी का आरोप
किसान अब सरकार पर वायदा खिलाफ़ी का आरोप लगा रहे हैं! क्योंकि उन्होंने चुनावों में भाजपा को समर्थन दिया था! लेकिन अब उनके पैसे समय पर नहीं मिल रहे!
बाईट,,, सुनील सोढ़ी C.O जिला सहकारी बैंक
बाईट,,, पंकज पांडेय
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
