
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने 6 मार्च 2025 को बिलासगुड़ी पुलिस लाइन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की! इस बैठक में आगामी होली त्योहार और वीवीआईपी प्रवास के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!

होली के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा प्रहार करने के लिए विशेष रणनीतियां बनाई गई हैं! पुलिस अधीक्षक ने नाकेबंदी पॉइंट्स को स्ट्रांग करने, विजिबल पुलिसिंग और आसूचना संकलन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए! साथ ही, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने का भी आदेश दिया गया है!

वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्शन और सघन चेकिंग अभियान जैसे सुरक्षा उपायों की रूपरेखा साझा की! अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि आगामी त्योहार और वीवीआईपी दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनी रहे।
बैठक के बाद, संबंधित कार्यवाहियों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
