Sun. Nov 8th, 2026

बिलासपुर प्रेस क्लब का फाग महोत्सव: रंग और संगीत का होगा संगम, जीतने वाली मंडलियों को मिलेगा शानदार पुरस्कार…

बिलासपुर,,,  हर साल की तरह इस वर्ष भी बिलासपुर प्रेस क्लब में धूमधाम से फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा! राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम में जिले भर की फाग मंडलियां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी! इस उत्सव में भाग लेने के लिए फाग मंडलियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन 12 मार्च तक चल रहा है!

13 मार्च को दोपहर 1:00 से शाम 6:00 बजे तक फाग प्रतियोगिता होगी! इसके बाद लोक कलाकार चंदन यादव और उनकी टीम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे! इस दौरान मंडलियों को आकर्षक पुरस्कारों के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रथम स्थान पर आने वाली मंडली को ₹21,000, दूसरा स्थान ₹11,000 और तीसरा स्थान ₹5,100 मिलेगा।

साथ ही, दर्शकों को टमाटर की चटनी और भजियों का स्वाद भी मिलेगा। पत्रकारों की टीम कार्यक्रम की सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी में जुटी है, जिससे यह महोत्सव और भी यादगार बने।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed