
बिलासपुर,,, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं! मोदी 30 मार्च को बिल्हा तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा आएंगे! विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे! कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की सफलता के लिए जवाबदारी सौंपी! अधिकारियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अलग से व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है! कार्यक्रम संपन्न होने तक अधिकारियों की छूट्टी निरस्त कर दी गई है! सभी को अपने मुख्यालय में रहकर मोबाईल फोन हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं! कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर जिले के अधिकारियों का सौभाग्य है! कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में ड्यटी निभाने का मौका मिल रहा है! सौंपे गये दायित्व को सभी अधिकारी संपूर्ण ताकत से निभाएं! इस महत्वपूर्ण कार्य में जरा भी चूक स्वीकार नहीं की जायेगी! तैयारी के समन्वय के लिए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है!
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि हालांकि यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है! लेकिन मेजबान जिला होने के कारण हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है! कार्यक्रम में राज्यभर से विभिन्न योजनाओं के लगभग 2 लाख हितग्राहियों के आने की संभावना है! कार्यक्रम की तैयारी तीन चरणों में की जानी है! प्रथम चरण में होली त्योहार तक ग्राउण्ड क्लियरेंस, पार्किंग प्लान तथा समारोह स्थल तक पहुंच मार्ग तैयार किए जाएंगे! कार्यक्रम में आने वाले को किसी भी हालत में एक से डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलने की जरूरत नहीं होगी! दूसरे चरण में 16 से 25 तारीख तक स्थल पर डोम एवं टेन्ट तैयार किए जाएंगे! तीसरे चरण में केवल फिनिशिंग तैयारी की जायेगी! बारिश, धूप अथवा तेज हवा को सहन कर सकने वाले टेन्ट खड़े किये जाएंगे!
एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर की पुलिस अभी तक व्हीव्हीआईपी ड्यूटी में अच्छा प्रदर्शन किया है! सौभाग्य है! कि हमें प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम कराने की फिर से अवसर प्राप्त हो रहा है! उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए! उन्होंने समारोह स्थल एवं शहर में सुरक्षा जांच बढ़ाने को भी कहा है! कार्यक्रम स्थल के आस-पास मधुमक्खियों के छत्ते न हो, इसका परीक्षण कर लिया जाये! डीएसपी एवं इससे उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों को विभिन्न सेक्टरों के लिए नोडल अधिकारी बनाए जा रहे हैं! बिलासपुर जिले की भौगोलिक स्थिति एवं यहां काम कर चुके पुलिस अधिकारियों को भी कार्यक्रम में ड्यूटी लगायी जा रही है! एसपी ने भीड़ प्रबंधन के गुर भी सुझााए! उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन बीच सड़क में न उतारे! सभी वाहन केवल पार्किंग में ही आगन्तुकों को उतारेंगे! पुलिस अधिकारी इसे विशेष रूप से देखेंगे!
कलेक्टर ने कहा कि सभास्थल, पार्किंग एवं रास्तों में संकेतक चिन्ह सुस्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित किया जाये! समारोह स्थल के साथ पार्किंग में भी एम्बुलेंस एवं चिकित्सा स्टाफ सुलभ रहना चाहिए! प्रत्येक सेक्टर में एक मितानिन जीवन रक्षक दवा के साथ उपलब्ध रहेगी! पार्किंग स्थल पर स्वच्छ पेयजल, छाया, शौचालय, एनाउंस सिस्टम अनिवार्य रूप से होने चाहिए! समारोह स्थल के आस-पास भी पर्याप्त संख्या में टॉयलेट्स होने चाहिए! समारोह स्थल पर विकास कार्यो पर आधारित प्रदर्शनी भी सजायी जायेगी! कलेक्टर ने व्हीआईपी आगमन को देखते हुए 25 तारीख से सरकारी और एसईसीएल, एनटीपीसी और रेल्वे के रेस्ट हाउस को अधिग्रहित करने के निर्देश भी दिए! कार्यक्रम से संबंधित ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी जिले के एडीएम शिवकुमार बनर्जी को सौंपी गई है! कार्यक्रम सम्पन्न होने तक कलेक्टर एवं एसपी के साथ नगर निगम आयुक्त एवं जिला पंचायत सीईओ के निवास कार्यालय में त्वरित जानकारी प्रेषण के लिए अस्थायी दफ्तर संचालित किया जायेगा!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
