Breaking
26 May 2026, Tue

अरपा भैंसाझार परियोजना में भ्रष्टाचार: राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू बर्खास्त, मुआवजा वितरण में गड़बड़ी…

बिलासपुर,,,  प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण अरपा भैंसाझार परियोजना में घोटाले का खुलासा हुआ है! मुआवजा वितरण में अनियमितताओं और वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राज्य शासन ने राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू को बर्खास्त कर दिया है! जांच में पाया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गलत व्यक्तियों को मुआवजा दिया गया, जिससे सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हुआ! इससे पहले भी इस घोटाले में एक पटवारी पर कार्रवाई की गई थी!

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाएगी! प्रशासन ने इस मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी गहन समीक्षा शुरू कर दी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed