
बिलासपुर,,, निगम प्रशासन का खौफ नहीं! या फिर ‘गांधी बाबा’ की नोटों पर चलती है! जादू की छड़ी? नेहरू नगर गणेश चौक के पास स्थित जहाँ एक डॉक्टर ने जी प्लस थ्री के परमिशन पर 5 मंजिला भवन तान उसके छत के ऊपर आधे हिस्से में भी लेंटर ढलवा दिया। निगम के भवन शाखा अधिकारी 9 जनवरी 2024 को नोटिस जारी करने के बाद झांकने तक नही गए बिल्डिंग में हरा पर्दा लगाकर फिनिशिंग काम धड़ल्ले से चल चल रहा!

आप खुद गणेश चौक के आगे संजय तरण पुष्कर पर निगम के पूर्व एसई के निवास के सामने सड़क से लगे इस 5 नही 6 मंजिला भवन को देखिए! एक साल दो महीने हो गए नोटिस जारी हुए पर मामला नोटिस के आगे नही बढ़ा! आखिर इसकी वजह क्या है! आखिर इस भवन निर्माता और भवन शाखा अधिकारी को है! किसकी सह की हो कुछ नही रहा सत्ता परिवर्तित हो गई पर नेताओ का अफसर प्रेम नही बदला अब ये वाले भी उन्ही के सरपरस्त निकले!
खुद अवैध बता रहे भवन शाखा अधिकारी
भवन शाखा अधिकारी खुद बता रहे कि कितना मंजिल और कितनी चौड़ी सड़क पर निर्माण कराने में कितनी जगह छोड़नी होती है! पर उन्होंने नही छोड़ी!
वे ये भी बता रहे कि जी प्लस थ्री के व्यवसायिक अनुमति है! पर छह मंजिल तान दी, और 14नमः पूर्व दिए नोटिस का भी हवाला दे रहे पर वे क्या कर रहे तो कह रहे कि कार्रवाई करेंगे! 6 माह पहले भी वे कार्रवाई करने की बात कह चुके है! पर कुछ करना तो दूर इन चौदह महीनों में न काम रुकवाया न कोई कार्रवाई की!
डॉ चौहान का है भवन
नोटिस जारी करने वाले भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा उनका नाम तक नही बता सके जिन्हें नोटिस जारी किया गया! बस इतना ही बताया कि भवन किसी डॉ का है!
शाखा के स्टाफ ने बताया कि ये निर्माणाधीन भवन डॉ रंजेश सिंह गौतम पिता चित्रभान के नाम है! जिन्हें 14 माह पूर्व अनुमति विपरीत निर्माण का नोटिस जारी किया गया है!
क्या कह रहै जिम्मेदार
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
