
बिलासपुर,,, थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 11 वर्ष 2 माह की है दिनांक 06.03.2025 के शाम करीब 05.30 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 07.03.2025 को पतासाजी दौरान सूचना मिला कि अपहृत बालिका के साथ अमर कर्ष नामक युवक से जान पहचान है जो नाबालिक बालिका को बहला फूसलाकर ले गया है, उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल अपहृत बालिका को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर अपहृत बालिका को संदेही अमर कर्ष के सकुनत ग्राम सकर्रा थाना हिर्री में दबिष दिया गया जहां अपहृत बालिका आरोपी के घर मंे बरामद होने दस्तयाब कर पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी अमर कर्ष से वर्ष 2023 में गांव की शादी के दौरान जान पहचान हुआ था जो शादी करने का झांसा देकर बहला फूसलाकर अपने साथ लेकर गया और शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है, पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी जाकर आरोपी अमर कर्ष को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇👇
अमर कर्ष पिता प्रदीप कर्ष, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिव चौक के पास सकर्रा थाना हिर्री, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
