
बिलासपुर,,, क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल की शुरुआत के साथ ही सट्टेबाजों का खेल भी तेज़ी से बढ़ने लगा है! चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का जो बाजार गर्म हुआ था! वह अब आईपीएल के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है! इस दौरान करोड़ों के लेन-देन हो रहे, लेकिन पुलिस का ध्यान इस पर बिल्कुल नहीं जा रहा,सूत्रों के मुताबिक, सटोरियों ने पहले से ही तगड़ी सेटिंग बना ली है! और शहरभर में सट्टेबाजी के अड्डे धड़ल्ले से चलाए जा रहे है! जहां मोबाइल और लैपटॉप के जरिए दांव लगाए गए!
इन सटोरियों ने अपने नेटवर्क को बेहद मजबूत कर लिया है! जिससे वे बिना किसी डर के ऑनलाइन सट्टा चलाते रहे हैं! कुछ प्रभावशाली लोग भी इस खेल में शामिल हैं! जो सटोरियों को संरक्षण दे रहे हैं! आईपीएल के दौरान सट्टे का कारोबार और बढ़ जाएगा, इसे ध्यान में रखते हुए इन बड़े खाईवालों ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है! चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान जो सेटिंग आजमाई गई थी! वह अब आईपीएल के दौरान बिना किसी परेशानी के लागू की जाएगी! बड़े सटोरिए शहर छोड़कर आसपास के इलाकों में शिफ्ट हो जाते हैं!और उनके गुर्गे शहर में रहकर बेख़ौप सट्टा चलाते हैं!
इस दौरान सट्टेबाजों ने कई ऑनलाइन ऐप्स और चैट ग्रुप्स के जरिए नेटवर्क बना लिया है! जिससे वे आसानी से सट्टा चला रहे हैं! पुलिस की स्पेशल टीम, जो हर साल सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करती है! इस बार भी चुप है! चैंपियंस ट्रॉफी में हुई सट्टेबाजी ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है! क्योंकि सट्टेबाज खुलेआम मोबाइल के जरिए करोड़ों के दांव लगा रहे थे! लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं हो पाई! अब देखना यह है! कि आईपीएल के दौरान पुलिस क्या कार्रवाई करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
