
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के (VIP) रोड स्थित होटल ट्राइटन में एक गंभीर विवाद हुआ जब जैन समुदाय के ग्राहकों को वेज सूप के नाम पर नॉनवेज सूप सर्व किया गया! इस घटनाक्रम ने जैन और अग्रवाल समाज के लोगों को गहरे आघात पहुंचाया! और उन्होंने होटल के मैनेजर से इस धार्मिक अनादर को लेकर तीव्र नाराजगी व्यक्त की!

8 मार्च को तेलीबांधा स्थित होटल ट्राइटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, जहां पर्यटन मंडल ने ट्रैवल एजेंट्स को बुलाया था! डिनर के समय यह गड़बड़ी हुई! कार्यक्रम के बाद, वेज सूप की जगह नॉनवेज सूप परोसा गया! इस पर उपस्थित लोग भड़क गए और होटल मैनेजर को घेरकर जमकर फटकार लगाई! लेकिन मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की!
घटना के बाद, शिकायतकर्ता मनीष जैन, आयुष बजाज, आकाश अग्रवाल, मयंक गोयल और अन्य लोगों ने थाने जाकर तेलीबांधा पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की! साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल से भी इस होटल को जांच के दौरान बुकिंग न देने की अपील की है! और होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
