
बिलासपुर (तखतपुर),,, तखतपुर क्षेत्र के किसान इन दिनों बिजली संकट से परेशान हैं! जो उनकी फसलों के लिए खतरे की घंटी साबित हो रही है! गर्मी की तेज धूप और बिजली की कमी के कारण किसानों की धान की फसलें सूखने लगी हैं! स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है! कि सिंचाई की समस्या से ना केवल फसलें खराब हो रही हैं! बल्कि विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है!
किसान अपनी समस्याओं को लेकर काफी परेशान हैं! और उनका कहना है! कि बिजली न मिलने के कारण सिंचाई के लिए जल स्रोतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं! इस स्थिति में उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है! कई किसानों ने तो यह भी दावा किया कि इस वर्ष यदि स्थिति इसी तरह रही, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो सकती है! बिजली संकट की वजह से पंप सेट भी सही से काम नहीं कर पा रहे हैं! जिससे फसलों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है!
किसानों ने सरकार से तत्काल राहत की अपील की है! उनका कहना है! कि अगर जल्द ही बिजली की सप्लाई में सुधार नहीं हुआ, तो फसलें पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगी! और इसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो जाएगी! किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की नकारात्मक रवैया उनके लिए और भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है!
किसानों की मांग:
किसानों का कहना है! कि वे सरकार से मांग करते हैं! कि उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए बिजली की आपूर्ति में सुधार किया जाए! यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दे रहे हैं
यह संकट सिर्फ तखतपुर क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है! बल्कि पूरे जिले के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं! अब देखना यह होगा कि सरकार और बिजली विभाग इस समस्या का समाधान कब तक करते हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
