
बिलासपुर,,,बिहार के एक दंपति अपने नवजात शिशु, जिसे जन्म के तुरंत बाद से ही हृदय संबंधी गंभीर समस्या थी! को इलाज के लिए रायपुर एम्स लाए थे! आवश्यक चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण वे अपने शिशु को पटना एम्स लेकर जा रहे थे! इस दौरान वे साउथ बिहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे!

रास्ते में नवजात शिशु को दी जा रही ऑक्सीजन सपोर्ट के सिलेंडर का स्तर तेजी से गिरने लगा और स्थिति गंभीर होने लगी! तभी बिलासपुर स्टेशन पर तैनात सिविल डिफेंस स्टाफ ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तत्परता से कार्य किया और तुरंत नवजात के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की! साथ ही शिशु के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करवाई गई! जिससे उसकी स्थिति स्थिर बनी रही और वह सुरक्षित रूप से पटना एम्स के लिए रवाना हुए!
दंपति ने इस मदद के लिए भारतीय रेलवे और विशेष रूप से बिलासपुर स्टेशन के सिविल डिफेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। रेलवे प्रशासन ने भी इस सराहनीय कार्य की सराहना की है और कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
