
रायपुर,,, I.P.L मैचों के दौरान सक्रिय महादेव ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ रायपुर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है! इस रैकेट को कोलकाता (पूर्व में कलकत्ता) से संचालित किया जा रहा था! जिसमें रायपुर के कई नामचीन सटोरिए शामिल पाए गए हैं! जानकारी के अनुसार, रायपुर के लाखेनगर, पुरानी बस्ती और शंकरनगर क्षेत्र के सटोरिए कोलकाता में बैठकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे! इन सटोरियों ने महादेव पैनल के जरिए I.P.L मैचों पर लाखों रुपये के दांव ऑनलाइन लगवाए! क्राइम ब्रांच की टीम ने कोलकाता में दबिश देकर करीब 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया है! जिन्हें रायपुर लाया गया है! पूछताछ जारी है! और इस गिरोह से जुड़े कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है! कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में कंप्यूटर सिस्टम, नगद राशि और करोड़ों रुपये के लेनदेन का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर जब्त किए हैं! बताया जा रहा है! कि यह रैकेट रायपुर के कुछ पुराने और प्रभावशाली सटोरियों के निर्देश पर ऑपरेट हो रहा था! क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है! और इस मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं! गिरोह की नेटवर्किंग, फंड फ्लो और अन्य राज्यों से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है! सट्टेबाजी जैसे अपराधों के खिलाफ यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
