
बिलासपुर,,, मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी डाक्टर के खिलाफ एफआईआर के बाद अब
बिलासपुर का अपोलो बुरी तरह घिर गया है! कहा जा रहा कि राज्य सरकार आईएमए की रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर उसी समय एक्शन लेती तो दमोह हॉस्पिटल में हुई 8 मौतो को रोका जा सकता था! कांग्रेस ने इन मौतों के लिए अपोलो प्रबन्धन और राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए अपोलो से कलेक्ट्रेट तक न्याय मार्च का ऐलान किया है!
अपोलो में फर्जी डिग्रीधारी कार्डियोलाजिस्ट डा नरेंद्र विक्रमादित्य यादव की नियुक्ति का दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला और अन्य लोगों की मौत का मामला अब फिर गरमा गया है!
अपोलो जैसे कारपोरेट समूह पर फर्जी डाक्टर को नियुक्त कर मरीजो की जान से खिलवाड़ और इलाज के नाम पर मरीजों के परिजनों से लाखों की उगाही का आरोप है!
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने इस बात को लेकर सवाल उठाया कि अपोलो में चल रहे यमदूत का खेल तभी उजागर हो गया था जब इस तरह के मामले लगातार सामने आए, आईएमए के तत्कालीन अध्यक्ष ने जांच के बाद जब अपोलो प्रबंधन और राज्य शासन को रिपोर्ट सौंपकर डा विक्रमादित्य की डिग्री को लेकर खुलासा कर दिया था तब कार्रवाई क्यों नहीं की गई ये बड़ा सवाल है।
यदि सरकार इस मामले में उसी समय कार्रवाई करती तो दमोह की इस दुखद घटना को रोका जा सकता था आठ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। पर अपोलो और राज्य सरकार ने इस फर्जी डॉ विक्रमादित्य को लोगो को चिकित्सा के नाम पर मारने खुली छूट दे दी। कांग्रेस कमेटी ने अपोलो प्रबंधन व अपोलो समूह के आला पदाधिकारियों के अलावा तत्कालीन सीएमएचओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

*विधायक सट्ट, कांग्रेस कसेगा पेंच?
कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय की अगुवाई में हुई बैठक में इस झूठ को छिपाने के कारण हुई मौतों के विरोध में न्याय मार्च आन्दोलन के अलावा आंदोलन के स्वरूप, रुटचार्ट, जनभागीदारी, समेत तमाम विषयों पर चर्चा के आस्था ही 6 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा महराज, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव सिद्धांशु मिश्रा, कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू (डब्बू,) , समीर अहमद बबला और ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि अपोलो में इस तरह की ये पहली घटना नही है इससे पूर्व भी इसी अपोलो में लापरवाही से पूर्व मंत्री व नगर विधायक के करीबी पूर्व मेयर स्व अशोक पिंगले की मौत पर भी जमकर बवाल हुआ था, अपोलो पर बिना जरूरत लोगो को हार्ट प्रॉब्लम बताकर उनकी सर्जरी कर दी गई थी जिससे अपोलो के खिलाफ उस समय भी जमकर आक्रोश भड़का था। इन तमाम घटनाओं के बाद भी अपोलो को शासन- प्रशासन का डर नही, तभी तो आयुष्मान योजना के तहत गरीबो को चिकित्सा न देने पर बेलतरा विधायक की घुड़की और स्वास्थ्य महकमे की चिट्ठी को अपोलो ने ठेंगा दिखा दिया। अब देखना होगा कि कांग्रेस की इस ऐलान और आंदोलन का कितना क्या असर पड़ेगा।
ये है सवाल
0 बिना डिग्री की जांच पड़ताल किए अपोलो ने आखिर डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य की नियुक्ति कैसे कर दी।
0 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल की मृत्यु फर्जी डॉक्टर द्वारा किए गए आपरेशन से हुआ जो सीधे तौर पर हत्या के अपराध की श्रेणी में आता हैं। जिम्मेदार डाक्टर के खिलाफ एफआईआर अब तक दर्ज क्यों नहीं कराई गई ?
0 फर्जी डॉक्टर की सेवा लेने के मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन के उच्चाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं?
0अपोलो अस्पताल में शासन की आयुष्मान योजना को लागू क्यों नहीं कराई जा रही हैं?
0 पंडित राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल के अलावा और कितने लोगों का उस फर्जी डॉक्टर ने अपोलो अस्पताल में ईलाज किया है इसकी रिपोर्ट
0 वर्तमान में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में कार्यरत डॉक्टरों और टेक्निकल स्टाफ की डिग्री को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है?
जिलाध्यक्ष द्वय ने आगे कहा कि न केवल अपोलो अस्पताल बल्कि सिम्स, जिला अस्पताल और तमाम स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बिलासपुर जिले में बेहद लचर और चिंताजनक है। लोग अस्पताल में ईलाज कराकर स्वस्थ होने की जगह मोटी रकम जमा करने और बदले में मौत खरीदने विवश क्यो है। बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नोट छापने की फैक्ट्री क्यो बना दी गई हैं ।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
UncategorizedOctober 23, 2026SP को नोटिस, ASP की बारी कब? दशहरा में AK-47 की धांय-धांय से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एक ही पूजा, एक ही फायरिंग, फिर कार्रवाई में भेदभाव क्यों? SP के बाद ASP का वीडियो वायरल, PHQ और IG कार्यालय की चुप्पी पर उठे सवाल, नियम सबके लिए बराबर या साहबों के लिए अलग-अलग दरबार?…
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
