
रायपुर,,, राजधानी रायपुर की पुलिस ने रविवार देर रात नया रायपुर के क्लबों में बड़ी कार्रवाई करते हुए, निर्धारित समय के बाद भी खुले पाए गए क्लबों पर छापेमारी की! इस दौरान IP क्लब और एल्सवेयर क्लब में देर रात पार्टी करते नशे में धुत युवक-युवतियां मिले!
पुलिस ने मौके पर क्लब संचालकों को फटकार लगाई और कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई!
क्लब्स पर अचानक छापा, नियमों की उड़ाई जा रही थी धज्जियांनवा
रायपुर के एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला खुद इस छापेमारी के दौरान मौजूद रहे! शिकायत मिली थी कि क्लबों में रात 12 बजे के बाद भी तेज म्यूजिक के साथ पार्टी चल रही है! छापेमारी के दौरान क्लब खुले पाए गए और शराब के साथ डीजे पार्टी भी जारी थी!
मौके पर पंचनामा तैयार कर रायपुर कलेक्टर कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है! दोनों क्लबों के खिलाफ बॉन्ड ओवर के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है!
ड्रिंक एंड ड्राइव पर भी पुलिस का शिकंजा
पुलिस ने न सिर्फ क्लबों पर कार्रवाई की, बल्कि देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले युवाओं के खिलाफ भी सख्ती बरती लगभग 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए RTO को पत्र भेजा गया है!
पुलिस के मुताबिक, पिछले 3 महीनों में 300 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है और आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा!
सख्त चेतावनी, अब बख्शे नहीं जाएंगे नियम तोड़ने वाले
एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने स्पष्ट किया है! कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे। क्लब संचालकों को तय नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
