
रायपुर,,, जमीन की हेरा फेरी के 4 साल पुराने मामले में पुलिस ने तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है! राजस्व निरीक्षक में पटवारी रहते हुए तहसीलदार के साथ मिलकर किसान की जमीन को बिना उसकी सहमति के बिक्री करवा दी थी! मामले में गिरफ्तारी के बाद तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है! मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है! वर्ष 2021 में जनकपुर तहसील में तहसीलदार के पद पर सत्यपाल राय पदस्थ थे! वह पंजीयक के भी अतिरिक्त चार्ज में थे! इस दौरान गोविंद राम प्रजापति नामक ग्रामीण ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी! कि बिना उनकी सहमति के ही उनके जमीन की बिक्री की अनुमति तहसीलदार ने दे दी थी! इस मामले में पटवारी आशीष सिंह ने प्रतिवेदन बना कर दिया था! मामले में पुलिस ने जनकपुर थाने में पटवारी आशीष सिंह और तहसीलदार सत्यपाल राय पर दर्ज किया था! 4 साल से मामले में गिरफ्तारी नहीं हो रही थी! चीफ जस्टिस ने पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा की और निराकरण के निर्देश दिए थे! इसी क्रम में यह मामला भी संज्ञान में आया! इस मामले में मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर राहुल वेंकट ने जब समीक्षा की तब पता चला कि तहसील दफ्तर से आवश्यक जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं करवाई जा रही थी! जिसके चलते पुलिस की कार्यवाही रुकी हुई थी!
कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई! दस्तावेजों के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि उप पंजीयक के चार्ज में रहते हुए तहसीलदार ने दस्तखत कर किसान की जमीन बिकवाई थी! मामला प्रमाणित होने के बाद पुलिस ने तत्कालीन जनकपुर के तहसीलदार और वर्तमान में कोरबा जिले के कोरबा में पदस्थ तहसीलदार सत्यपाल राय को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है! कोरबा से पहले सत्यपाल राय करतला के तसीलदार थे! वहीं तत्कालीन पटवारी आशीष सिंह अब प्रमोट होकर राजस्व निरीक्षक बन चुके है! और उनकी पदस्थापना मनेंद्रगढ़ में है! उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.02.02हाईवे लूट पर निलेश पांडे का तगड़ा एक्शन! रतनपुर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने 24 घंटे में फोड़ा लूट कांड, 4 आरोपी दबोचे, कार-मोबाइल-नकदी की शत-प्रतिशत बरामदगी, अपराधियों में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.02.02यूजीसी समता अधिनियम पर सवर्ण समाज का बड़ा वार! कलेक्टर कार्यालय में गूंजा विरोध, राज्यपाल से पीएम तक भेजा ज्ञापन, उच्च शिक्षा पर संकट का आरोप, बिलासपुर में आंदोलन तेज…
Uncategorized2026.02.02रतनपुर तहसील में जमीन का खेल! तहसीलदार शिल्पा भगत, पटवारी दिलीप परस्ते और रीडर उषा कंवर पर गंभीर आरोप, जमीन धोखाधड़ी मामले में कलेक्टर से शिकायत, मचा प्रशासनिक हड़कंप…
Uncategorized2026.02.02बिलासपुर में नशे पर पुलिस का तगड़ा वार, चकरभाठा में तीन अंतर्राज्यीय तस्कर धराए, 34 ग्राम हेरोइन बरामद, NDPS अभियान में लगातार बड़ी कामयाबी…
