
बिलासपुर,,, तारबाहर क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के स्थानीय नेता नवीन मसीह पर मोहल्ले में गुंडागर्दी, मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं! मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नवीन मसीह और उसके सहयोगी महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते हैं और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कानून से बच निकलते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नवीन मसीह मोहल्ले में खुद को भाजपा नेता बताकर खुलेआम दबंगई करता है। वह महिलाओं से दुर्व्यवहार, गरीबों से जबरन पैसे वसूलने और नशाखोरी जैसे अपराधों में लिप्त है। इतना ही नहीं, जब मोहल्लेवासी पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचते हैं, तो थाना क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकारी भी राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई से बचते नजर आते हैं। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जहाँ बीजेपी नेता अपने रसुख के दम पर खुलेआम तांडव मचाता हुआ नजर आ रहा है और महिलाये जान बचाने के लिए चीखती सुनाई दे रही है।आरोप है कि भाजपा नेता नवीन मसीह और उसके लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। घर की महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे पूरे वार्ड क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगो का कहना है कि सत्ता के संरक्षण मे ऐसे नेता इलाके और समाज मे खौफ का माहौल बना रहे है, और शिकायत और वीडियो के बाद भी राजनैतिक पावर के आगे पुलिस भी इन सफेदफोश गुंडों पर कार्यवाही से बच रही है। आरोप है की थाना मे शिकायत के बाद भी उल्टा प्रार्थियो को ही घंटो थाने मे बैठा दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.08खनिज माफियाओं की निकली हवा बिलासपुर में प्रशासन का मेगा एक्शन, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, रेत-चूनापत्थर के अवैध खेल पर चला बुलडोजर; सरकंडा से सीपत तक मची खलबली, माफियाओं में हड़कंप, अब हर रास्ते पर प्रशासन की पैनी नजर…
Uncategorized2026.06.08शिकायतों पर सोती रही पुलिस, फल कारोबारी की मौत के बाद जागी खाकी: रायपुर से दबोचा गया ‘गोलू सर्किट’ पत्नी बोली पहले सुन लेते तो बच जाती जान…
Uncategorized2026.06.08नाबालिग छात्रा की चीखों पर देर से जागी व्यवस्था, सिरगिट्टी के सेंट जेवियर’ स्कूल के शिक्षक राहुल बंगारू पर चाकू की नोक पर अपहरण और अनाचार के आरोप, FIR के बाद भड़का आक्रोश, स्कूल पहुंचा बजरंग दल, पुलिस की संवेदनहीनता भी सवालों में…
Uncategorized2026.06.08स्पीड में ‘मैडम ड्राइवर’ की कार बनी करतबबाज! डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी, लोग पहुंचे तो युवती हुई फरार… कुछ दूर पर बाइक सवार संग हुई नौ-दो ग्यारह, सुबह-सुबह बिलासपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा…
