
बिलासपुर-सीपत,,,, शनिवार की शाम से लेकर सोमवार रात तक सीपत क्षेत्र हादसों से कांप उठा, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया! मौसम की करवट और तेज आंधी ने जहां पेड़ों को धराशायी कर दिया! वहीं अधिकारियों की लापरवाही ने हादसों की झड़ी लगा दी। शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और सीपत-गुड़ी मार्ग पर फिटनेस जिम के सामने एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह पेड़ सड़क के लगभग 75 फीसदी हिस्से पर फैल गया!

जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद रविवार शाम तक पेड़ को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार दोपहर इसी पेड़ की वजह से एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया और शाम 7 बजे बिलासपुर से खांडा जा रहे ट्रेलर (सीजी 12 एयू 5801) ने एक पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पेड़ की टहनियों को हटवाया, मगर ट्रेलर पूरी रात बीच सड़क पर खड़ा रहा। सोमवार रात करीब 11 बजे एक और बड़ा हादसा हुआ।
सीपत-गुड़ी मार्ग स्थित पेट्रोल टंकी के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर का चालक नशे में धुत था। गनीमत रही कि दोनों ट्रक ड्राइवर और हेल्पर कूदकर जान बचाने में सफल रहे। एनटीपीसी सीपत की फायर ब्रिगेड टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और सीपत पुलिस की टीम को यातायात बहाल करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल……
भाजपा नेता अभिलेश यादव ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ही चेतावनी देने के बावजूद पेड़ नहीं हटाया गया, जिससे लगातार हादसे हुए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर बड़े वाहन बेकाबू होकर चलते हैं, और पुलिस द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता।
सवाल बरकरार: कब जागेगा प्रशासन…?
सीपत क्षेत्र में हादसे अब आम बात हो गई है। लोगों की जान दांव पर है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। अब वक्त आ गया है कि प्रशासन सख्त कदम उठाए, वरना हादसों की यह काली कहानी यूं ही जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
