
बिलासपुर,,, कोटा थाना क्षेत्र के लमेर स्थित रेत घाट में मंगलवार रात गोली चलने की घटना सामने आई है! जिसमें एक युवक घायल हो गया! गोली उसके पैर में लगी है! घायल युवक को रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है! जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है! घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक से पूछताछ शुरू की! थाना प्रभारी एसआई राज सिंह ने बताया कि घायल की पहचान गिरजा शंकर उर्फ दीपक यादव के रूप में हुई है! प्रारंभिक पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसे जंगल में एक पिस्टल मिली थी! जिसे वह रेत घाट में देख रहा था! इस दौरान पिस्टल अचानक चल गई और गोली उसके पैर में जा लगी!

हालांकि, पुलिस को दीपक की कहानी पर संदेह है! पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा है! जिससे पुलिस को शक है! कि मामला कुछ और भी हो सकता है! घटनास्थल पर किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी या रेत घाट में अवैध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है! कोटा थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है! घायल की पृष्ठभूमि, उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है! ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली कैसे चली और पिस्टल कहां से आई! पुलिस को आशंका है! कि मामला रेत के अवैध कारोबार से जुड़ा हो सकता है! या फिर युवक पर किसी ने हमला किया हो जिसे वह छिपा रहा है! फिलहाल घायल युवक का इलाज चल रहा है! और पुलिस उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद विस्तृत बयान लेने की तैयारी में है! पुलिस ने कहा है! कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी और यदि मामला संदिग्ध पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
