Breaking
7 Sep 2026, Mon

नदी किनारे लकड़ी टाल में मिली लाश! राजेश महंत की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर,,,, गोड़पारा नदी किनारे लकड़ी टाल परिसर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया! सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स की मरचुरी में रखवा दिया है!

मृतक राजेश महंत जांजगीर जिले के सारागांव क्षेत्र के ग्राम दादरा का रहने वाला बताया जा रहा है! वह पहले यही लकड़ी टाल में काम करता था! फिर काम छोड़ कर वह पेंटर ओर मजदूरी का कार्य करता था! मृतक शराब का आदि था! फिलहाल मौत के कारणों का पता नही चल सका है! पोस्टमार्टम रिपोट से ही उसकी मौत की वजह स्पस्ट हो सकेगी मृतक के परिजनों के इंतजार में इसका शव सिम्स के मरचुरी में रखवाया गया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed