
बिलासपुर,,, बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है! मृतक की पहचान मस्तूरी निवासी कन्हैया सोनी के रूप में हुई है! जो दो महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था! अब उसकी मौत को लेकर परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है! परिजनों का कहना है! कि दो दिन पहले ही वे जेल में कन्हैया से मिलने पहुंचे थे! और उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ था! लेकिन सोमवार देर रात जेल प्रशासन ने सूचना दी कि कन्हैया को सांस लेने में तकलीफ के कारण सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था! जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई! मृतक युवक के खिलाफ BNS की धारा 115(2)(B) के तहत मारपीट का मामला दर्ज था! घटना के बाद कन्हैया का शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है! वहीं, परिजनों का आरोप है! कि जेल प्रशासन ने समय पर इलाज नहीं करवाया! जिससे उसकी जान चली गई। इस दुखद घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है! उसकी मां बेसुध हो चुकी है! और परिजनों ने मांग की है! कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है! तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी! फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
