
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब कन्या शाला के पीछे पौनी पसारी क्षेत्र में एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिव नायक के रूप में हुई है! जो सिरगिट्टी क्षेत्र का ही निवासी था! शव पर सिर और गले में गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका गहराने लगी है!
स्थानीय लोगों की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है! प्रारंभिक जांच में सामने आया है! कि शिव नायक की मौत स्वाभाविक नहीं है! बल्कि उसे जानबूझकर मारने की आशंका है!
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है! लोगों में भय और बेचैनी देखी जा रही है! पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है! सीएसपी निमितेश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा!
फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है! और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है! ताकि घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों का पता चल सके! साथ ही, शिव नायक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और संपर्कों की भी जांच की जा रही है!
परिजनों का हाल बेहाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया! मृतक के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है! वे बार-बार यही सवाल कर रहे हैं! कि आखिर शिव के साथ ऐसा किसने और क्यों किया!
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि यदि किसी ने घटनास्थल के आसपास कुछ संदिग्ध देखा हो या किसी प्रकार की जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें!
जांच जारी, जल्द होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि घटना की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी! सभी एंगल से जांच की जा रही है! और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा!
यह मामला सिरगिट्टी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है! अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस रहस्य से पर्दा उठा पाती है..? या फिर……?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
