
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन को फर्जी हस्ताक्षर कर कई हिस्सों में बेच दिया गया है! पोते की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने पति-पत्नी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है! सरकंडा पुलिस ने बताया कि कुंदरू बाड़ी कॉलोनी निवासी विजय कुमार रजक ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके दादा स्व. गोपी रजक, जो कि रेलवे में कार्यरत थे! उनके नाम पर मोपका क्षेत्र में 63 डिसमिल जमीन थी! गोपी रजक की मृत्यु 2 फरवरी 2007 को हो गई थी! वर्ष 2014 में आरएन तिवारी नामक व्यक्ति ने विजय के पिता अशोक कुमार से संपर्क कर दावा किया कि गोपी रजक ने अपनी जमीन उसे बेच दी थी! और अब नामांतरण के लिए ₹1 लाख देने की बात कही! अशोक कुमार ने इस बात से इनकार कर दिया और बाद में तहसील में जमीन अपने नाम करवाने की कोशिश की, जो कि असफल रही! इसके कुछ समय बाद, 7 अगस्त 2015 को अशोक कुमार अचानक लापता हो गए! उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज है, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं मिला है! विजय कुमार की जुटाई गई जानकारी के अनुसार,उनके दादा की जमीन को फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 12 टुकड़ों में अलग-अलग लोगों को बेचा गया है! इन जमीनों की रजिस्ट्री में अनिता तिवारी और उनके पति आरएन तिवारी का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है! बताया जा रहा है! कि दोनों ने मिलकर समिति बनाई और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमीन की खरीदी-बिक्री की इस फर्जीवाड़े में महेंद्र गौराहा और सिराज मेमन जैसे लोग गवाह के तौर पर शामिल हैं! सरकंडा पुलिस ने विजय की शिकायत के आधार पर आरएन तिवारी,अनिता तिवारी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है! लापता अशोक की तलाश जारी पुलिस का कहना है! कि अशोक कुमार की रहस्यमय ढंग से गुमशुदगी को लेकर पुलिस अब साजिश की आशंका में भी जांच की दिशा तय कर रही है! इस बात की भी संभावना जताई जा रही है! कि जमीन विवाद के चलते कही उनकी हत्या की गई हो! पुलिस का कहना है! कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बारीकी से जांच की जा रही है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
