
बिलासपुर,,, जिले में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही सीपत पुलिस ने 18 मई 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल की! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम निरतू जंगल स्थित लीलागर नदी किनारे अवैध शराब निर्माण की सूचना पर दबिश दी!
रेड कार्यवाही के दौरान जंगल में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का निर्माण करते चार आरोपियों को पकड़ा गया! आरोपियों के पास से कुल 255 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई! जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹76,500 आंकी गई है! शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री भी मौके से जब्त की गई!
गिरफ्तार आरोपी…
- विदेशी राम धनुहार पिता अंजारे सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनुहार मोहल्ला, ग्राम निरतू, थाना सीपत — (114 लीटर कच्ची शराब)
- गणेश धनुहार पिता स्व. समारू राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी धनुहार मोहल्ला, ग्राम निरतू, थाना सीपत — (3 लीटर कच्ची शराब)
- लखनलाल धनुहार पिता बुलुराम, उम्र 39 वर्ष, निवासी जुनाडीह, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा — (18 लीटर कच्ची शराब)
- छन्नु धनुहार पिता धरमू, उम्र 30 वर्ष, निवासी जुनाडीह, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा — (120 लीटर कच्ची शराब)
पुलिस ने आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में सउनि शिव सिंह बक्साल, प्रारक्षक परमेश्वर सिंह, जयपाल बंजारे, सुभाष मरावी, ज्ञानेश्वर यादव, राजेंद्र साहू, रामचंद्र उईके, प्रकाश जगत, लक्ष्मण चंद्रा एवं प्रेम सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
सीपत पुलिस की यह कार्रवाई अवैध नशे के खिलाफ एक कड़ा संदेश, ऐसे अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
