
बिलासपुर,,, जिले की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चोरी और लूट के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी है!
कोनी थाना अंतर्गत प्रार्थी शेख कलीमुद्दीन ने रिपोर्ट दी थी! कि 13 मई 2025 की रात को ग्राम गतौरी के RV पेट्रोल पंप के सामने उनकी डीजल टेंकर (क्रमांक CG 04 PT 8504) से करीब 350 लीटर डीजल चोरी हो गया! आरोपियों ने सफेद रंग की स्कार्पियो से टेंकर के लॉक तोड़कर डीजल चुरा लिया था! जिसकी कीमत लगभग 32,000 रुपये बताई गई!

पुलिस ने जांच के दौरान 19 मई को सूचना पाई कि कोरबा की ओर से चोरी किया हुआ डीजल लेकर कुछ लोग बिक्री के लिए आ रहे हैं! इस सूचना पर थाना हिर्री और कोनी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग के महेन्द्रा पिकअप टेंकर (क्रमांक CG 04 PA 0314) को रोककर जांच की! चालक रमाकांत वर्मा ने चोरी की पुष्टि की!
पुलिस ने रमाकांत वर्मा (24)अनुप वर्मा और वीरेन्द्र ध्रुव (25) लक्ष्मण ध्रुव, निवासी जोगीपुर चकरभाठा, बिलासपुर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना हिर्री ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1)(ई) बीएनएसएस, 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार कर मामले की आगे की जांच कोनी थाना को सौंप दी है। चोरी का माल भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारीयों को सराहा है। पुलिस का उद्देश्य जिले में अपराध को कड़ा अंकुश लगाना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।
बिलासपुर पुलिस चोरी और लूट के मामलों में इसी तरह सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी। नागरिकों से अपील है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों पर कार्रवाई हो सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
