
बिलासपुर,,, शहर में दिनदहाड़े एक महिला से झपटमारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है! सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक स्थित महावीर नगर में निवासरत 71 वर्षीय शांति सुधा पालित के साथ यह घटना घटित हुई! जब एक अज्ञात व्यक्ति ने चालान की बात कहकर उन्हें घर के बाहर बुलाया और उनके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया! पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! घटना 19 मई 2025 को दोपहर करीब 3 बजे की है! पीड़िता शांति सुधा पालित अपने घर में थी! जब एक नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक CG28-4211 में सवार एक युवक ने घर का दरवाजा खटखटाया! युवक ने खुद को किसी सरकारी विभाग से संबंधित बताकर कहा कि उनके नाम से चालान आया है! जैसे ही शांति सुधा दरवाजे पर पहुंची और जानकारी लेने लगीं, तभी युवक ने मौका पाकर उनके गले में पहनी कीमती सोने की चेन झपट ली और एक्टिवा से भाग निकला!

पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी! सिविल लाइन थाने में पहुंचकर उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई! थाना प्रभारी के निर्देशानुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304-BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है! पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है! और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं! प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है! कि आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था! तथा वह काले रंग की फॉर्मल शर्ट-पैंट में था! जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है! इस वारदात ने एक बार फिर से शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं! वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है! यह घटना न सिर्फ वृद्धजनों के लिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक चेतावनी है! कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर घर से बाहर न निकलें और चालान या दस्तावेजों की बात कहकर दरवाजे पर बुलाने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
