
बिलासपुर,,, जिले में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चौपट नजर आ रही है! लेकिन बिजली विभाग तो कुंभकर्णीय नींद से जागने का नाम तक नहीं ले रहा है! ये कोई व्यंग नहीं बल्कि हकीकत है! जिसे हमारे पास मौजूद वीडियो को देखकर समझा जा सकता है! दरअसल पूरा बिलासपुर इन दिनों बिजली गुल होने की संकट से जूझ रहा है! अधिकारी और प्रशासन बड़े बड़े दावे कर रहा है! लेकिन शाम होते ही दावे भी सूरज की तरह गायब हो जाते है! लगातार बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर जनता आंदोलित है!

लेकिन बिजली विभाग स्मार्ट मीटर की तरह स्मार्ट व्यवस्था देने में पूरी तरह फेल नजर आ रहा है! बिलासपुर के राजकिशोर नगर में स्थित बिजली ऑफिस में लापरवाही का नजारा देखने को मिला है! जहां देर रात बिजली व्यवस्था ठप होने के बाद जब जनता बिजली ऑफिस पहुंची तो कर्मचारी आराम से सोते नजर आएं इतना ही नहीं विभाग द्वारा जानकारी के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर पर फोन लगाते रहे तो कर्मचारियो ने जानकारी देना तो दूर उठने की कोशिश भी नहीं की.. जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगो ने बना लिया.. अब सोचने वाली बात है, स्मार्ट मीटर लगाकर धड़ाधड़ बिल वसूलने वाला व्यवस्था के नाम पर घंटों बिजली बंद कर क्या करता है और उसके बाद भी बिजली व्यवस्था जस की तस बने रहती है.. वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
