
बिलासपुर,,,, शुक्रवार की देर रात घर के बाहर शराबखोरी करने से मना करने पर आधा दर्जन से अधिक आदतन बदमाश युवकों ने मीडियाकर्मी और इनके पिता के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिए! मारपीट की इस घटना में मीडिया कर्मी और उनके पिता को काफी चोट आई जहां इनको उपचार के लिए सिम्स में भर्ती किया गया! वही घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तत्काल आरोपियों के पतासाजी में जुटकर आरोपियों की धरपकड़ में लगकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कतियापारा निवासी शेखर गुप्ता दैनिक भास्कर का फोटो जर्नालिस्ट समाचार कार्यालय से काम करके वापस अपने घर आया! तो उसके घर के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे! जिनको यहां शराब पीने से मना किया तो वहां बैठे युवक मीडियाकर्मी से बाद विवाद कर मारपीट करने लगे! मारपीट और हो हल्ला की आवाज से मीडिया कर्मी के पिता भी बाहर आए और अपने बेटे को बचाने बीच बचाव करने लगे तो ये बदमाश युवकों ने इनके साथ भी मारपीट करने लगे! मारपीट में फोटो जर्नालिस्ट और इनके पिता दोनों को काफी चोट आई जहां इन दोनों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया! इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पहुंचकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पातासाजी में जुट गई! और ये शहर छोड़कर फरार हो पाते इसके पहले ही इन आरोपियों में से राहुल सिंह,मिथलेश ठाकुर ( डुमचु) और शुभम इन तीन युवकों को पकड़कर हिरासत में ले लिया और अन्य बदमाश युवकों की पातासाजी में लगकर आगे की कार्रवाई में जुट गए!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
