
बिलासपुर,,,, सीपत थाना पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार मवार पिता महेंद्र सिंह मवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम उनी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है! पुलिस को सूचना मिली थी! कि एक व्यक्ति द्वारा इंटरनेट के माध्यम से महिला और नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड व शेयर किए जा रहे हैं! शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सीपत ने साइबर सेल की मदद ली! जांच में सामने आया कि इस घृणित कृत्य के पीछे प्रवीण कुमार मवार का नाम है! जो उक्त मोबाइल नंबर का धारक है! प्रवीण को तलब कर जब पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया! पुलिस ने उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री सहित मोबाइल जब्त कर लिया है! आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है! उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उपनिरीक्षक सहेत्तर कुर्रे एवं आरक्षक प्रकाश जगत की प्रमुख भूमिका रही!
SSP रजनेश सिंह की अपील-
बिलासपुर पुलिस अपील करती है! कि मोबाईल फोन या किसी भी इंटरनेट के माध्यम से किसी भी महिला या बच्चो का फोटो विडियो अपलोड या शेयर ना करे!
गिरफ्तार आरोपी- 👇👇
प्रवीण कुमार मवार पिता महेंद्र सिंह मवार उम्र 35 उसाल निवासी उनी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
