
रायपुर,,, राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक बड़े सट्टेबाज़ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! आरोपी का नाम मनीष साहू है! जो रायपुर के तेलीबांधा इलाके का रहने वाला है! पुलिस को सूचना मिली थी! कि गोलबाजार क्षेत्र के एक मकान में आईपीएल पर सट्टा चल रहा है! इसी आधार पर छापेमारी कर मनीष को पकड़ा गया!
मोबाइल, लैपटॉप और कैश जब्त, करोड़ों के लेन-देन के मिले सबूत
पुलिस ने मनीष के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, डायरी और हिसाब-किताब से जुड़े कई दस्तावेज़ और नकद रकम बरामद की है! पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कई सालों से क्रिकेट सट्टेबाज़ी कर रहा है! और आईपीएल के दौरान उसका नेटवर्क पूरे राज्य में सक्रिय हो जाता है! उसके मोबाइल और लैपटॉप से करोड़ों रुपये के सट्टे का रिकॉर्ड मिला है!
राज्य के बाहर तक फैला है नेटवर्क, पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनीष का सट्टा नेटवर्क सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं है! बल्कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों और अन्य राज्यों तक फैला हुआ है! उसके संपर्क में कई एजेंट और सट्टेबाज़ सहयोगी हैं! जिनकी पहचान कर ली गई है! पुलिस अब पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए सक्रिय हो गई है! गोलबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई शहर को सट्टामुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है! उन्होंने लोगों से अपील की है! कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
