
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित एक निजी पेट्रोल पंप में पुलिस विभाग की गाड़ी बताकर उधार में डीजल भराकर 54 हजार 800 की चपत लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है! सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया, जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर तुलसीदास मानिकपुरी ने रिपोर्ट लिखाई! नेहरू नगर निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ अभिराज सिंह 16 नवंबर 2024 को स्कार्पियों लेकर उनके पेट्रोल पंप आया और बताया कि उसका स्कार्पियों पुलिस विभाग में चलता है! और गाड़ी में उधार निगम ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई प्लागिंग नहीं की है। सुधार किया है, जिसके बाद स्थिति कंट्रोल हो रही है। पर डीजल डालने को कहा। पुलिस विभाग में गाड़ी चलने की बात कहने पर पंप कर्मी गाड़ी में डीजल डालने लगे। आरोपी युवक ने 16 नवंबर 2024 से 9 मार्च 2025 तक 54 हजार 800 रुपए का पंप से डीजल भरवाया। ज्यादा उधारी होने पर मैनेजर ने युवक से डीजल का पैसा मांगा तो वह घूमने लगा। दबाव बनाने पर युवक ने मैनेजर को 54 हजार 800 रुपए का चेक दिया। मैनेजर ने रकम आहरित करने चेक बैंक में जमा किया, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। पतासाजी की तो पता चला कि उक्त युवक का स्कार्पियों पुलिस विभाग में नहीं चलता है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
